ग्राम पंचायतों से बीसी सखी के लिए आवेदन मांगे
- उपायुक्त स्वत: रोजगार ने खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिएगाजियाबाद, संवाददाता। रिक्त ग्राम पंचायतों में बीसी सखी के चयन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

- उपायुक्त स्वत: रोजगार ने खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिए गाजियाबाद, वंदना। रिक्त ग्राम पंचायतों में बीसी सखी (बैंकिंग करेस्पॉडेंट) के चयन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। मंगलवार तक केवल तीन ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसको देखते हुए उपायुक्त स्वत: रोजगार ने सभी खंड विकास अधिकारियों को 22 अप्रैल तक सभी ग्राम पंचायतों से आवेदन भेजने के आदेश दिए हैं।उन्होंने कहा कि अपने अपने विकासखंड की रिक्त ग्राम पंचायतों से अधिकतम संख्या में आवेदन भेजें, जिससे सक्षम बीसी सखियों का चयन हो सके और भविष्य में बीसी सखियों के अनिच्छुक होने की संभावना न्यूनतम हो।
अनिच्छुक बीसी सखियों से शपथ पत्र प्राप्त करते हुए कार्यालय को तीन कार्य दिवस में उपलब्ध कराएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


