बार एसोसिएशन गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली

Dec 12, 2025 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिला जज विनोद सिंह रावत ने शपथ दिलाई। पूर्व राज्य मंत्री बालेश्वर त्यागी ने न्यायिक व्यवस्था के समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। नए अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और तकनीकी सुविधाओं को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

बार एसोसिएशन गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली

गाजियाबाद। बार एसोसिएशन गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज विनोद सिंह रावत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में दो बार के पूर्व बार अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री बालेश्वर त्यागी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालेश्वर त्यागी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्म के प्रति ईमानदार होना चाहिए। यदि बार और बेंच मिलकर समन्वय के साथ कार्य करें, तो न्यायिक व्यवस्था और भी मजबूत होगी और आमजन का न्यायपालिका पर विश्वास बढ़ेगा।

जिला जज विनोद सिंह रावत ने कहा कि बार और बेंच दोनों का उद्देश्य एक ही है बेहतर और प्रभावी न्यायिक व्यवस्था प्रदान करना। उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य और सहयोग से न्यायिक कार्यों में और तेजी व पारदर्शिता आएगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, न्यायालय परिसर में सुगमता, पुस्तकालय व्यवस्था के विस्तार और तकनीकी सुविधाओं को मजबूत बनाने पर प्राथमिकता से काम करेगी। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के रूप में अध्यक्ष पद पर ब्रह्मदेव त्यागी, सचिव पद पर वरुण त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदेश कुमार गर्ग तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार पंवार , कोषाध्यक्ष के रूप में खुशनुमा परवीन, शहर सचिव (प्रशासन) के पद पर सुनील कुमार और सह सचिव (पुस्तकालय) के पद पर अमित कुमार पाल ने शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह-छह सदस्यों ने भी शपथ ली। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मृदुल कुमार मिश्रा, वाहन दुर्घटना दावा अधिनियम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी संजयवीर सिंह के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।