आवास आयुक्त से मिला गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के एओए का प्रतिनिधिमंडल
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट एओए का प्रतिनिधिमंडल ने आवास आयुक्त बलकार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने लिफ्ट रिपेयर और अन्य लंबित कार्यों के लिए अनुरोध किया। आवास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

गाजियाबाद, संवाददाता। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट एओए का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आवास आयुक्त बलकार सिंह से मिला। लखनऊ स्थित मुख्यालय में हुए इस भेंट में सोसाइटी के लंबित कार्यों को कराने को लेकर उनसे मांग की। एओए अध्यक्ष अवनीश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत खंड द्वारा लिफ्ट रिपेयर का कार्य ओइम ओटिस की बजाय लोकल वेंडर को दिया गया था। इस शिकायत पर आवास आयुक्त ने बंद लिफ्ट का टेंडर ओइम ओटिस के नाम कराया। इसके अलावा सोसाइटी में जर्जर भवन की मरम्मत, जर्जर टेंकर मरम्मत आदि अन्य लंबित कार्यों को जल्द कराने की मांग की।
इसपर आवास आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


