Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGhazibad Police Initiates Vadi Samvad Diwas for Transparent Justice
पुलिस ने 309 मुकदमों में बताई विवेचना की स्थिति

पुलिस ने 309 मुकदमों में बताई विवेचना की स्थिति

संक्षेप:

-बुधवार को कमिश्नरेट के सभी थानों में आयोजित किया गया वादी संवाद दिवस -थाना प्रभारियों

Dec 10, 2025 08:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जनता को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के मकसद से कमिश्नरेट के सभी थानों में बुधवार को वादी संवाद दिवस आयोजित हुआ। इस मौके पर तीनों जोन में मुकदमों के 309 वादी उपस्थित हुए। थाना प्रभारी और विवेचकों ने सवालों के तर्कसम्मत जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। जनता को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने नई पहल करते हुए हर बुधवार को थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में दस दिसंबर को भी वादी संवाद दिवस आयोजित हुआ, जिसमें थाना प्रभारियों ने सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक विवेचनाधीन अभियोगों तथा गुमशुदगी से संबंधित वादियों को थाने पर आमंत्रित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुकदमों से संबंधित विवेचकों की मौजूदगी में वादी से संवाद स्थापित किया गया तथा विवेचना की वर्तमान स्थिति और प्रगति से अवगत कराते हुए वादियों के सभी प्रश्नों और शंकाओं का उचित, तथ्यात्मक और संतोषजनक उत्तर देकर संतुष्ट किया। संबंधित एसीपी भी अपने सर्किल के एक थाने पर उपस्थित रहे। सभी थानों पर कुल 309 वादी उपस्थित हुए। नगर जोन में 109, ट्रांस हिंडन जोन में 86 और ग्रामीण जोन में 114 वादी थानों पर पहुंचे। पुलिस आयुक्त का कहना है कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की सही जानकारी समय पर मिले एवं उन्हें न्याय की प्रक्रिया पर विश्वास और संतोष प्राप्त हो, इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य यही है। यह नई पहल पुलिस व जनता के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत कर रही है।