Ghaziabad News: राजस्व और कर निरीक्षक गृहकर कम या ज्यादा नहीं कर सकेंगे
Ghaziabad News: -निगम 30 ई-पोस मशीनों की संख्या बढ़ाकर 100 करेगा -करदाता घर बैठे लेजर, वर्तमान और

Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम ने कर निर्धारण में पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राजस्व निरीक्षक (आरआई) और कर निरीक्षक (टीआई) को हाउस टैक्स कम या ज्यादा करने का अधिकार नहीं होगा। कर निर्धारण में संशोधन केवल सक्षम अधिकारी जांच के बाद करेंगे।नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों की बैठक में गृहकर वसूली बढ़ाने और करदाताओं को राहत देने के कई निर्णय लिए गए। वार्डों में सुबह सात बजे से शिविर लगाकर बकाया कर वसूली और छूट योजना का प्रचार किया जाएगा। नगर आयुक्त ने हाउस टैक्स सॉफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे करदाता घर बैठे लेजर, वर्तमान और पूर्व में जमा कर का पूरा विवरण ऑनलाइन देख सकेंगे।
वसूली को गति देने के लिए निगम 30 ई-पोस मशीनों की संख्या बढ़ाकर 100 करेगा, ताकि सभी वार्डों में मौके पर ही डिजिटल माध्यम से कर जमा कराया जा सके। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जोनल कार्यालयों में भी नियमित सुनवाई की जाएगी।


