जाम से राहत के लिए 14 स्थानों का जीर्णोद्धार होगा

Jan 08, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

-सात चौराहों की भी होगा सौंदर्यीकरण, समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश गाजियाबाद,

जाम से राहत के लिए 14 स्थानों का जीर्णोद्धार होगा

गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और शहरी छवि को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में यातायात विभाग द्वारा शहर को जाम मुक्त करने के लिए चिन्हित 14 प्रमुख स्थानों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही शहर के सात चौराहों के सौंदर्यीकरण करने पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने शहर के जाम को समाप्त करने लिए स्थानों की जानकारी मागी गई थी। समीक्षा बैठक में यातायात पुलिल ने 14 स्थानों की सूची उपलब्ध कराई। इन चिन्हित स्थानों पर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

इसके साथ ही अवैध कट बंद करने, डिवाइडर निर्माण, फुटओवर ब्रिज तथा अन्य आवश्यक रचनात्मक सुधार किए जाएंगे। चिन्हित 14 जामग्रस्त स्थानों में लाल कुआं, चौधरी मोड़, नया बस अड्डा, शिप्रा मॉल से एनएच-9 रोड इंदिरापुरम, भारत पेट्रोलियम पंप इंदिरापुरम, शुक्र बाजार चौक, भोपुरा यू-टर्न, लोनी तिराहा, डासना अंडरपास, वेव सिटी दुहाई गांव कट मुरादनगर, घूकनामोड़, फॉर्च्यून कट राजनगर, अजनारा कट राजनगर तथा रिवर हाइट्स गोल चक्कर राजनगर एक्सटेंशन शामिल हैं। इसके साथ ही जीडीए की ओर से सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हित किए गए प्रमुख चौराहों को लेकर भी चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में चौराहों और सड़कों की मरम्मत के अलावा ग्रीन बेल्ट और डिवाइडर का सौंदर्यीकरण, फुटपाथों की मरम्मत, जलभराव की समस्या के समाधान, वृक्षों की कटाई-छंटाई तथा रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन कार्यों का उद्देश्य न केवल जाम से निजात दिलाना है, बल्कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाना भी है। इन सभी स्थानों पर हर विभाग अपने-अपने कार्यों को भी करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।