Ghaziabad News: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना हुई
Ghaziabad News: नवरात्र के दूसरे दिन गाजियाबाद के मंदिरों और घरों में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मंगलकामना की और प्रसाद ग्रहण किया। शहर के विभिन्न मंदिरों में हवन, पाठ, भजन और कीर्तन आयोजित हुए। डासना स्थित देवी मंदिर, शिवशक्ति धाम और दूधेश्वरनाथ मठ में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। जनपद के मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवी मां के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर देवी मां के दर्शन किए और मंगल कामना की। घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान नवरात्र का व्रत भी रखा गया। इसके साथ शहर में जगह जगह भजन कीर्तन किए गए। घरों में लोगों ने देवी माता का कीर्तन कराया। डासना गेट स्थित देवी मंदिर और शिवशक्ति धाम डासना में हवन और पाठ आयोजित किए गए।
मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। वहीं दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर में भी हवन किया गया। मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाएगी। श्री माता वैष्णों मंदिर, श्री ठाकुरद्वारा मंदिर, मनन धाम मंदिर समेत शास्त्री नगर, कविनगर, राजनगर, गोविंदपुरम, विजय नगर स्थित सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।

