
खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया जा रहा
गाजियाबाद में दीवाली से पहले कई क्षेत्रों में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शुरू की गई है। नगर आयुक्त ने नए लाइट लगाने और खराब लाइटों को जल्दी ठीक करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निवासियों की मांग के...
गाजियाबाद। दीवाली पर अंधेरे में डूबे कई इलाकों में निगम के प्रकाश विभाग ने खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करानी शुरू दी। नगर आयुक्त ने नई लाइट लगाने और खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शहर कई इलाके और सड़कें अंधेरे में थी। स्ट्रीट लाइट खराब होने से दिन ढलते ही अंधेरा छाया जाता था। विजयनगर क्षेत्र, लोहियानगर, गोविन्दपुरम, छबीलदास स्कूल के पास स्ट्रीट लाइट खराब थी। स्थानीय लोग और पार्षद निगम अधिकारियों से लाइट ठीक कराने की मांग कर रहे थे। इसके बाद भी प्रकाश विभाग लाइट ठीक नहीं करा रहा था। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।इस
पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने संज्ञान लिया। उन्होंने प्रकाश विभाग को खराब लाइट ठीक कराने के निर्देश दिए। नई लाइट लगाने के काम में तेजी लाने के लिए भी कहा। प्रकाश विभाग प्रभारी आस कुमार ने बताया कि पांचों जोन में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने का काम तेजी से कराया जा रहा है। पांच हजार से ज्यादा लाइट लगा दी हैं। कुछ और स्थानों पर लाइट लगाई जा रही हैं। उनका दावा है कि दिवाली तक ज्यादातर इलाकों में लाइट लगवा दी जाएगी। पांचों जोन के लाइट निरीक्षक को आदेश जारी किए हैं लाइट खराब होने की सूचना पर उसे तुरंत ठीक कराया जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




