
जिले के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 14 पदक
गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने जयपुर में आयोजित 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 14 पदक जीते हैं। अभिषेक कुमार यादव ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। गाजियाबाद शूटिंग क्लब के 40 खिलाड़ियों ने प्री...
गाजियाबाद, संवाददाता। जयपुर में आयोजित 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14 पदकों पर निशाना साधा है। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई। राजस्थान के जयपुर में 30 अगस्त से सात सितंबर तक 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें गाजियाबाद के भी कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। गाजियाबाद शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक झटक जिले का मान बढ़ाया है। गाजियाबाद शूटिंग क्लब के कोच शिवम त्यागी ने बताया कि अभिषेक कुमार यादव ने दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीता।

श्वेता चौधरी ने 10 मीटर पिस्टल में कांस्य,50 मीटर फ्री पिस्टल रजत, श्वेता शर्मा ने पैरा कैटिगरी में 50 मीटर पिस्टल एवं 10 मीटर में स्वर्ण जीता। इसके अलावा गायत्री ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल और स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण, गीतिका ने मास्टर्स वूमेन कैटिगरी में कांस्य, कुशाग्र ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में कांस्य और दिया धारीवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया है। कोच ने बताया शूटिंग क्लब के 40 खिलाड़ियों ने प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई,जो चार अक्तूबर से देहरादून में आयोजित होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


