रेलवे स्टेशन पर कैमरे से निगरानी रखी जाएगी
गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कैमरे से भीड़ प्रबंधन का विश्लेषण कर निगरानी रखी

गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कैमरे से भीड़ प्रबंधन का विश्लेषण कर निगरानी रखी जाएगी। आगामी गर्मी की छुट्टियों में घर जाने के लिए स्टेशन पर आने वाली भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए अधिक से अधिक कैमरे की मदद ली जाएगी। स्टेशन परिसर में किसी भी एक स्थान पर भीड़ अधिक दिखने पर जीआरपी के जवान तत्काल वहां पहुंचेंगे। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों से घर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ आने की संभावना को देखते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी गई है। जीआरपी के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक/थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार गर्मी की छुट्टी में भीड़ नियंत्रण के लिए तकनीक का अधिक उपयोग करने का निर्णय लिया है।
स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, प्रवेश और निकास द्वार समेत सभी संवेदनशील स्थानों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। कंट्रोल रूम से इसकी लगातार निगरानी होगी। कैमरे के माध्यम से स्टेशन परिसर में जहां भी यात्रियों की भीड़ सामान्य से अधिक दिखाई देगी, वहां तत्काल जीआरपी के जवान पहुंच व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


