Ghaziabad Prepares for Ambedkar Jayanti Celebrations with Cleanliness Drive and Park Maintenance आंबेडकर जयंती पर निगम अधिकारियों की ड्यूटी लगाई, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGhaziabad Prepares for Ambedkar Jayanti Celebrations with Cleanliness Drive and Park Maintenance

आंबेडकर जयंती पर निगम अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

गाजियाबाद में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निगम ने 86 पार्कों में सफाई और रंगाई पुताई की। उद्यान विभाग ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 13 April 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
आंबेडकर जयंती पर निगम अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

गाजियाबाद। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर निगम ने सभी तैयारी का दावा किया है। निगम ने पार्कों में सुपरवाइजर, मालियों की ड्यूटी लगाई है। कई विभाग के अधिकारियों की कार्यक्रम कराने के लिए ड्यूटी लगाई है। निगम सीमा के 86 पार्कों में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा है। पार्कों की रंगाई पुताई और सफाई की है। उद्यान प्रभारी डा. अनुज सिंह ने बताया कि कई पार्क में पेंटिंग और रंगाई पुताई कराई है। पार्कों में मरम्मत कराई है। उन्होंने बताया कई जगह फूल मालाओं से भी पार्कों को सजाया है। उद्यान विभाग के सुपरवाइजर और हेड मालियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में कोई दिक्कत न रहे। पांचों जोन में कार्यक्रम स्थल पर टैंकर से पेयजल की व्यवस्था की है। प्रकाश व्यवस्था और मोबाइल शौचालय की आवश्यकता अनुसार व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि उद्यान विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ निर्माण विभाग भी व्यवस्था में जुटा है। कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के कार्यक्रम स्थलों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया

आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत संजय नगर स्थित बुद्ध विहार मंदिर में बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की साफ - सफाई की गई। इस प्रतिमा पर जयंती के मौके पर माल्यार्पण करने कि योजना बनाई। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न वार्डों में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। यह अभियान महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान में राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमरजीत शर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, अजीत निगम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।