Ghaziabad News: पुलिस ने नारी संरक्षण गृह पहुंच दीपावली की खुशियां साझा कीं
Ghaziabad News: गाजियाबाद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे नौ दिवसीय अभियान के चौथे दिन पुलिस अधिकारियों ने नारी संरक्षण गृह और आश्रय गृह का दौरा किया। उन्होंने वहां रह रहीं महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आवश्यक सामग्री बांटी। विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला चौपाल लगाकर अधिकारों, सरकारी योजनाओं, सुरक्षा और सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा-सम्मान को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे नौ दिवसीय विशेष अभियान के चौथे दिन बुधवार को पुलिस ने नारी संरक्षण गृह और आश्रय गृह का दौरा कर वहां रह रहीं महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देकर पर्व से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई। वहीं, विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बुधवार को नारी संरक्षण गृह और आश्रय गृह का भ्रमण किया। इस दौरान वहां निवासरत महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की। इस पहल के माध्यम से उनके साथ आत्मीयता और अपनत्व का भाव साझा करने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस और संबंधित विभाग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आश्रय गृहों में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद
महिला चौपाल में बताईं सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां
पुलिस आयुक्त के मुताबिक अभियान के तहत कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिसकर्मियों ने महिला चौपाल का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं के साथ विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। चौपाल का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान सुनिश्चित करना और उन्हें सुरक्षा तथा कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। महिलाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में भी बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वह इनका लाभ उठा सकें। चौपाल में पैरा लीगल वालंटियर्स और महिला वॉलंटियर फोर्स की सदस्यों ने भी सहभागिता की।
महिला शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन
शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया
पुलिस आयुक्त ने बताया कि महिला चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। मौके पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और नियमानुसार निस्तारण के लिए मिशन शक्ति केंद्र के कर्मचारियों की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना तथा समस्याओं के समाधान के लिए सहज मंच उपलब्ध कराना है। पुलिस आयुक्त का कहना है कि शारदीय नवरात्र के दौरान चलाया जा रहा नौ दिवसीय विशेष अभियान महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।

