Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGhaziabad Parents Association Urges Quick Resolution of RTE Portal Issues to Ensure Children s Right to Education
जीपीए ने आरटीई पोर्टल की खामी जल्द दूर करने की मांग की

जीपीए ने आरटीई पोर्टल की खामी जल्द दूर करने की मांग की

संक्षेप:

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई पोर्टल में चल रही समस्याओं को जल्दी हल करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समस्या बनी रही तो गरीब बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। पहले दिन ही अभिभावक पोर्टल की तकनीकी समस्याओं से जूझते रहे, जिससे आवेदन की संख्या में कमी आई।

Feb 03, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई पोर्टल में चल रही समस्या को जल्द दूर करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर समस्या बरकरार रही तो इससे बड़ी संख्या में गरीब बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित रहे जाएंगे। निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू तो हो गई, पहले ही दिन अभिभावकों को पोर्टल नहीं चलने की समस्या से जूझना पड़ा। इसके चलते आवेदन भी कम हुए। आरटीई दाखिला पोर्टल की जटिलता व सर्वर डाउन से अभिभावकों में गहरी चिंता पर जीपीए ने सवाल उठाए हैं।

जीपीए सचिव अनिल सिंह का कहना है कि पहले दिन ही अभिभावक लगातार साइबर कैफे और जन सुविधा केंद्रों का चक्कर लगाते रहे। सर्वर डाउन होने की वजह से पूरे जिले में फॉर्म भरने का सिलसिला सैंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। एक तो पहले ही प्रक्रिया एक माह लेट शुरू हुई है। इतने कम समय में 1392 स्कूलों में 13781 सीटों पर दाखिला समय पर कैसे पूर्ण होगा। जीपीए सदस्य नरेश कुमार कीर का कहना है कि आरटीई दाखिला प्रक्रिया सुगम, सरल और सुलभ होनी चाहिए। आरटीई के सहारे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा का सपना संजोए बैठे अभिभावकों के बच्चों को शिक्षा का अधिकार नहीं मिल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गाजियाबाद वार्ड 14 में 18 प्राइवेट स्कूलों की सूची है, लेकिन पोर्टल पर मात्र दो स्कूल प्रदर्शित हो रहे हैं। जीपीए ने स्कूलों की मैपिंग,पोर्टल पर स्कूलों की सूची में खामी और पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;