Ghaziabad News: शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम ने शहर की गड्ढामुक्त सड़कों के लिए टेंडर निकाला है। बारिश के कारण सड़के बदहाल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों और पार्षदों ने मरम्मत की मांग की है। निर्माण विभाग परत डालने के लिए अलग से टेंडर जारी करेगा।

Ghaziabad News: शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी

Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शहर की सड़कें गड्ढामुक्त की जाएंगी। नगर निगम ने पैचवर्क के लिए टेंडर निकाला है। निगम का दावा है कि इस माह से गड्ढों को भरने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बारिश में शहर की सड़कें बदहाल हो गई। ज्यादातर सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया और ई-रिक्शा चालकों को ज्यादा दिक्कत है। सड़क पर बने गड्ढों से हादसा होने का खतरा रहता है। गोविन्दपुरम, शास्त्रीनगर, चिरंजीव विहार, पटेलनगर, लोहियानगर, नंदग्राम और विजयनगर क्षेत्र में कई जगह सड़कें बदहाल हैं।स्थानीय लोग और पार्षद निगम से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं।बारिश

के कारण निगम सड़कों की मरम्मत नहीं कर रहा। फिलहाल सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए टेंडर निकाले हैं। ठेकेदार टेंडर डाल रहे हैं।टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़कों पर काम शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा बदहाल सड़कों पर परत डाली जाएगी। इसके लिए अलग से टेंडर होंगे। इसी तरह लोक निर्माण विभाग भी सड़कों को गड्ढामुक्त कराएगा।लोक निर्माण विभाग की मोदीनगर, लोनी, मुरादनगर और संपर्क मार्ग बदहाल होने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। शासन ने सड़कों की मरम्मत कराने के आदेश दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी