सोसाइटियों में अभियान चलाकर कराई जाएगी स्वगणना

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता । जनगणना के तहत स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन

सोसाइटियों में अभियान चलाकर कराई जाएगी स्वगणना

गाजियाबाद, दीपक सिरोही । जनगणना के तहत स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन अब सोसाइटियों और कॉलोनियों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके लिए प्रशासन जल्द ही शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करेगा। अधिकारियों का कहना है कि अब तक करीब 12 हजार लोग ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। प्रशासन ने सभी विभागों, आरडब्ल्यूए, संस्थाओं को स्वगणान कराने की अपील के पत्र भी जारी किए है। प्रशासन की योजना है कि बड़ी सोसाइटियों और आवासीय कॉलोनियों में शिविर लगाकर लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई जाए। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की मदद से लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि सामूहिक जागरूकता अभियान से अधिक लोग स्वेच्छा से स्वगणना करेंगे और घर-घर सर्वे का दबाव भी कम होगा। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों को भी स्वगणना की जानकारी दी जा रही है। अधिकारी लोगों से स्वगणना की या नहीं इसकी जानकारी भी कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आम नागरिकों को जनगणना पोर्टल, प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दें। प्रशासन इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने की तैयारी में है。

22 मई से घर-घर होगा सर्वे

अधिकारियों के अनुसार 22 मई से जनगणना का घर-घर सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण लगातार जारी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें मोबाइल एप, डेटा एंट्री और सर्वे प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है, ताकि सर्वे के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने का मामला भी सामने आया है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

--------

स्वगणना को बढ़ावा देने की अपील

नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन स्वगणना करने की अपील की जा रही है। स्वगणना से सर्वे प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी हो सकेगी। आने वाले समय में इसी आधार पर लोगों को सुविधा मिलेगी।

-रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी

सामान्य प्रश्न

गाजियाबाद में जनगणना के तहत स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए क्या किया जा रहा है?
जिला प्रशासन सोसाइटियों और कॉलोनियों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा और आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।