ठंड को लेकर अस्पतालों को व्यवस्था बनाने के निर्देश
गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने ठंड के मौसम के लिए एडवाइजरी जारी की है। सभी सरकारी अस्पतालों को शीत लहर से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में कंबल, गद्दे, दवा, हीटर और नेबुलाइजर की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

गाजियाबाद। ठंड को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। हालांकि अभी केवल सुबह और शाम की शीतलहर है। लेकिन सभी अस्पतालों को ठंड से निपटने के लिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन की ओर से जारी एडवाइजरी में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को शीत लहर से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अस्पतालों में कंबल, गद्दे और दवा के साथ हीटर और नेबुलाइजर की व्यवस्था करने के कहा गया है। खिड़की, दरवाजे और रैन बसेरों को दुरुस्त करने को कहा गया है। वार्डों में हीटर और और मरीजों को सांस लेने में तकलीफ पर नेबुलाइजर की व्यवस्था करने को लिए कहा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


