ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद बाथरूम की खिड़की से फोन लटका पड़ोसन का नहाते हुए वीडियो बना रहा था MTNL का रिटायर्ड इंजीनियर

बाथरूम की खिड़की से फोन लटका पड़ोसन का नहाते हुए वीडियो बना रहा था MTNL का रिटायर्ड इंजीनियर

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मधुबन इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  यहां एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले रिटायर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के इंजीनियर की शिकायत कर जेल भेज...

बाथरूम की खिड़की से फोन लटका पड़ोसन का नहाते हुए वीडियो बना रहा था MTNL का रिटायर्ड इंजीनियर
लाइव हिंदुस्तान,गाजियाबाद Thu, 27 Jan 2022 08:35 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मधुबन इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  यहां एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले रिटायर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के इंजीनियर की शिकायत कर जेल भेज दिया है।  दरअसल, बताया जा रहा है कि महिला जब अपने घर के बाथरूम में नहाने के लिए घुसी तब यह व्यक्ति उसका वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ा गया।  महिला ने आरोपी का मोबाइल छीन पुलिस को सौंप दिया है।  शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला सुबह 7 बजे अपने बाथरूम में नहाने के लिए घुसी।  इस दौरान उसे खिड़की में किसी के होने का अचानक एहसास हुआ।  उसने देखा तो खिड़की से अंदर एक हाथ निकला हुआ था और उसमें मोबाइल था।  उसने उसी समय मोबाइल छीन लिया लेकिन वो शख्स को नहीं देख सकी।  बाद में मोबाइल की जांच की तो पता चला कि मोबाइल पड़ोस में रहने वाले अजय गुप्ता का था।  आरोपी उसी बिल्डिंग में महिला के आवास के ऊपर की मंजिल पर रहता है।

आरोपी से जब इस बारे में पूछा गया तो वो इस बात को नकार गया और झगड़ा करने लगा।  इसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस को फोन कर खबर कर दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया और थाने लेकर आई।  यहां पर महिला के पति ने जब उसका मोबाइल देखा तो उसमें महिला के ही कई आपत्तिजनक वीडियो मिले।  बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी लंब समय से महिला के आपत्तिजनक वीडियो चुपचाप बना रहा था।  

महिला के बाथरूम में जाने के बाद वो चुपचाप खिड़की से महिला के वीडियो बनाया करता था।  महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा,  'हमने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और इस बात कि जांच कर रहे हैं कि क्या वह ये वीडियो किसी के साथ साझा करता था। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें