गृहकर वृद्धि के विरोध में कांग्रेसी उतरे
गाजियाबाद में बढ़े गृहकर के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि बढ़ा गृहकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रहा है। यदि नगर निगम ने इसे वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद में बढ़े गृहकर के विरोध में कांग्रेसी भी उतर गए है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को बैठक कर गृहकर की वृद्धि को वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही निगम को चेतावनी दी कि गृहकर कम नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। युवा कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि नगर निगम ने गृहकर बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। जबकि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब बढ़ा गृहकर देने से लोगों को काफी दिक्कत होगी। गाजियाबाद की जनता इस बढ़े गृहकर से परेशान है।
उन्होंने कहा कि गृह कर वृद्धि पूरी तरह जनविरोधी है और इससे लाखों परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। यदि नगर निगम ने जल्द ही इस कर वृद्धि को वापस नहीं लिया तो युवा कांग्रेस शहर की जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। साथ ही निगम के फैसले का कड़ा विरोध किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


