Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGhaziabad Bar Association Elections 30 Candidates Compete for 7 Positions
बार चुनाव में 30 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर होगी

बार चुनाव में 30 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर होगी

संक्षेप:

गाजियाबाद में बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 14 नवंबर को 30 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 2939 अधिवक्ता मतदान करेंगे। अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी दीपक शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में स्वच्छ मतदान के लिए अनुभवी अधिवक्ताओं को चुनाव समिति में शामिल करने का निर्णय लिया गया। छह उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।

Nov 12, 2025 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। बार एसोसिएशन गाजियाबाद के चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 14 नवंबर को सात पदों के लिए कुल 30 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला अधिवक्ता मतदाता करेंगे। चुनाव रोचक माना जा रहा, क्योंकि प्रमुख पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बार चुनाव में सात पदों मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसके बाद उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। चुनाव में 2939 अधिवक्ता वोट डालेंगे। इसको लेकर फोटो युक्त मतदाता सूची जारी की गई है। बुधवार को बार सभागार में अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी दीपक शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि स्वच्छ मतदान के लिए 25 वर्ष वकालत का अनुभव रखने वाले अधिवक्ताओं को चुनाव समिति में शामिल किया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समिति में अमरपाल सिंह तेवतिया, राजेंद्र चौधरी, प्रमोद शर्मा, सरदार गुरदीप सिंह, अनीश कुरैशी, चंद्रकांत सिंह आदि अन्य अनुभवी अधिवक्ता शामिल हैं। बार सचिव अमित कुमार नेहरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव(प्रशासन) पदों के लिए चार-चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। निष्कासित सदस्यों के प्रार्थना पत्र पर मंथन एल्डर कमेटी के चेयरमैन देशराज सिंह नागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बार एसोसिएशन से निष्कासित सदस्यों के प्रार्थना पत्र पर मंथन हुआ। इसमें सदस्यता बहाल करने की मांग की गई। बैठक में बताया गया कि निष्कासित सदस्यों की सदस्यता बहाल करना एल्डर कमेटी का क्षेत्राधिकार नहीं है। इसके बाद निष्कासित सदस्यों के प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया गया।