Ghaziabad News: दूसरे समुदाय के युवक से मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में जीटी रोड स्थित होटल स्विस के सामने अयान के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो में युवक को गाली देते, मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते लोग दिख रहे हैं। अयान दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

Ghaziabad News: दूसरे समुदाय के युवक से मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित होटल के सामने दूसरे समुदाय के युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 11 अक्तूबर को हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच के बाद कार्रवाई की है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया था। इसके बाद मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी राम किशोर ने वीडियो की जांच की तो पता चला कि घटना 11 अक्तूबर 2026 को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जीटी रोड स्थित होटल स्विस के सामने की है। जांच में मारपीट का शिकार हुए युवक की पहचान अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा निवासी अयान के रूप में हुई। एसीपी के मुताबिक, वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि युवक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी। एसीपी का कहना है कि इस घटना से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसके चलते चौकी प्रभारी की ओर से नगर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

एक दिन पहले ही दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुआ था अयान

अयान के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला

जानकारी के मुताबिक, अयान से मारपीट करते वक्त हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उस पर लव जिहाद का आरोप लगा रहे थे। वे कह रहे थे कि वह दूसरे समुदाय की युवती को मिलने के लिए बुलाने के बाद जबरन होटल में ले जा रहा था। हालांकि, उस दिन युवती ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया था। बाद में युवती ने अयान के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की और जबरन दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर उसका शोषण किया और अवैध वसूली की। नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अयान को गिरफ्तार किया था। एसीपी कोतवाली का कहना है कि अयान दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। उसके साथ हुई मारपीट के मामले में 14 अक्तूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो की मदद से मारपीट करने वालों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मारपीट की घटना कहां और कब हुई थी?−
घटना 11 अक्तूबर 2026 को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जीटी रोड स्थित होटल स्विस के सामने हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: दूसरे समुदाय के युवक से मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज