हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शहर में लगातार दूसरे दिन भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी

हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शहर में लगातार दूसरे दिन भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। शुक्रवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 20 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 363 पर पहुंच गया। हालांकि, देश में सबसे प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद शुक्रवार को पांचवें स्थान पर रहा। वहीं, लोनी में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। हवा की गति में कमी आते ही शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार को शहर का एक्यूआई 343 था और शुक्रवार को इसमें 20 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। नोएडा 386 एक्यूआई के साथ देश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा।

गाजियाबाद में ग्रैप का दूसरा चरण लागू है, लेकिन तमाम पाबंदियों के बाद भी वायु गुणवत्ता में सुधार हवा की रफ्तार पर ही निर्भर है। सड़कों के किनारे जमा होने वाली धूल हटाने का कार्य शिथिल पड़ता जा रहा है। सुबह के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव तो किया जाता है, लेकिन उसके बाद सड़कों पर पानी की बौछार करने वाले वाहन नजर नहीं आते। कूड़ा जलाने की स्थिति में ज्यादा सुधार नजर नहीं आ रहा है। लोनी शहर का सर्वाधिक प्रदूषित इलाका बना हुआ है। शुक्रवार को लोनी का एक्यूआई गुरुवार के मुकाबले लगभग 50 अंक बढ़कर 459 पर पहुंच गया। -देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर गाजियाबाद 363 मेरठ 384 नोएडा 386 ग्रेटर नोएडा 373 बागपत 383 --पांच दिन का एक्यूआई दिनांक एक्यूआई 12 दिसंबर 363 11 दिसंबर 343 10 दिसंबर 262 9 दिसंबर 286 8 दिसंबर 309 --चारों स्टेशनों का हाल इंदिरापुरम 397 लोनी 459 संजयनगर 364 वसुंधरा 264

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।