अच्छी खबर डासना में अधिक क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

-ट्रीटमेंट प्लांट की 400 केएलडी क्षमता होगी, 1.40 करोड़ लागत आएगी -प्रधानमंत्री आवासीय योजना के

अच्छी खबर डासना में अधिक क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।

डासना में 400 केएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। इसकी लागत करीब 1.40 करोड़ रुपये आएगी। निर्माण को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो महीने में ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी शुरू होने की उम्मीद है। जीडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 11 मार्च 2019 को डासना में 432 फ्लैट का प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट को करीब दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन प्रोजेक्ट निर्धारित तय समय सीमा में तैयार नहीं हो सका। प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट में 432 फ्लैट तैयार किए हैं। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि प्रोजेक्ट लगभग तैयार है। पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट के लाभार्थियों के लिए ड्रा निकाला था। इसके माध्यम से जिन लाभार्थियों का चयन हुआ है, उनकी सूची जारी कर आवेदन पत्र जारी किए गए थे। अब इस प्रोजेक्ट के लिए 400 केएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की तैयारी है। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द इसका टेंडर निकाला जाएगा। फिर दो महीने में इसका निर्माण शुरू होगा। उनका कहना है कि आगामी छह महीने में फ्लैट पर आवंटियों को कब्जा देने की तैयारी है। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

दूसरे विभागों को करने थे ये काम

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी प्रोजेक्ट का निर्माण और उसके अंदर के सभी विकास कार्य जीडीए को करने हैं, लेकिन बाहरी विकास कार्य दूसरे विभागों को करने हैं। इसमें बाहरी जलापूर्ति की व्यवस्था जल निगम, बाहरी विद्युतीकरण पश्चमांचल क्षेत्र, यूपी राज्य पावर कॉरपोरेशन, एप्रोच रोड लोकनिर्माण विभाग, ट्रंक ट्रेन नगर निगम को करना है। इन विभागों ने अपने काम नहीं किए हैं। ऐसे में अब ये काम को भी प्राधिकरण करा रहा है।

जीडीए साढे तीन हजार फ्लैट बना रहा

जीडीए आवास योजना के तहत पांच प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। इनमें कुल 3,496 मकान बनेंगे। प्राधिकरण ने सभी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिनमें काम की गति धीमी है। इसमें मधुबन बापूधाम योजना में 856, डासना में 432, प्रताप विहार में 1200, नूरनगर में 480 और निवाड़ी में 528 फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, निजी बिल्डर भी 2805 फ्लैट तैयार कर रहे हैं।

जीडीए सचिव खुद कर रहे निगरानी

आवास योजना प्रोजेक्ट की निगरानी जीडीए सचिव खुद कर रहे हैं, ताकि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी ना रह सके। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों को भी हिदायत दी है कि निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डासना प्रोजेक्ट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है

डासना प्रोजेक्ट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वहां के आवंटियों को आवंटन पत्र जारी किए जा चुके हैं। अब वहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। इसके बाद आवंटियों को फ्लैट पर कब्जा दिया जाएगा।

-आलोक रंजन, मुख्य अभियंता, जीडीए

सामान्य प्रश्न

डासना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की लागत क्या है?
इसकी लागत करीब 1.40 करोड़ रुपये आएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGhaziabad Newsअच्छी खबर डासना में अधिक क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा