Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGDA Takes Action Against Defaulters for Not Paying Map Approval Fees in Ghaziabad
शुल्क जमा नहीं कराने वालों को नोटिस भेज रहा जीडीए

शुल्क जमा नहीं कराने वालों को नोटिस भेज रहा जीडीए

संक्षेप: गाजियाबाद में जीडीए ने मानचित्र स्वीकृति के बाद शुल्क नहीं जमा करने वाले 40 बिल्डरों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। प्राधिकरण ने नोटिस भेजकर वसूली करने का निर्णय लिया है। जीडीए सचिव ने कहा कि यदि शुल्क जमा नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mon, 17 Nov 2025 06:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। मानचित्र स्वीकृति कराने के बाद शुल्क जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे सभी बकायेदारों को जीडीए नोटिस भेज रहा है, ताकि इनसे वसूली की जा सके। जीडीए क्षेत्र में आवासीय, व्यवसायिक और औद्योगिक भवन का निर्माण करने से पूर्व प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति लेनी होती है। प्राधिकरण से नक्शा पास होने के बाद ही आवंटी भवन का निर्माण कर सकता है। इसी को लेकर करीब 40 बिल्डर और अन्य लोगों ने प्राधिकरण से भवन का निर्माण करने से पू्र्व नक्शा पास कराया, लेकिन इसके बाद प्राधिकरण का शुल्क अभी तक जमा नहीं किया। पिछले दिनों प्राधिकरण के नियोजन अनुभाग ने फाइलों की जांच की तो पता चला कि कई बिल्डर और लोग ऐसे हैं, जिन्होंने शुल्क जमा नहीं किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि मौके पर निर्माण कार्य चल रहा है या पूरा हो चुका है। इसके बाद इनकी सूची तैयार की गई। जीडीए सचिव राजेश सिंह ने ने बैठक कर सभी को नोटिस भेजकर वसूली करने की बात कही है। ताकि प्राधिकरण में शुल्क जमा हो सके। अब प्राधिकरण ऐसे सभी बकायेदारों को नोटिस भेज रहा है। जीडीए सचिव बताते हैं कि नोटिस के बाद भी शुल्क जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ सख्ती होगी।