पोर्टल में दिक्कत आने से जीडीए में नक्शा पास कराने में परेशानी
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीडीए के पोर्टल में दिक्कत आने से नक्शा पास कराने में
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीडीए के पोर्टल में दिक्कत आने से नक्शा पास कराने में परेशानी हो रही है। इस कारण आवेदक परेशान है। आवेदकों की परेशानी दूर करने के लिए प्राधिकरण उनके नक्शे पास कराने में जुटा है। जीडीए सहित प्रदेश के सभी प्राधिकरण में लो रिस्क और हाई रिस्क नक्शे पास किए जाते हैं। लो रिस्क नक्शे में आवासीय, व्यवसायिक व औद्योगिक भूखंड के नक्शे शामिल होते हैं। जबकि हाई रिस्क नक्शों में ग्रुप हाउसिंग व सोसाइटी के नक्शे शामिल होते हैं। शासन ने इन नक्शों को पास करने की ऑनलाइन व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत शासन ने सभी प्राधिकरणों के लिए ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) पोर्टल तैयार किया।
इस पोर्टल के शुरू होने के बाद से ही प्राधिकरणों में ऑनलाइन नक्शे पास होने लगे। अब पिछले दिनों सरकार ने नया भवन निर्माण और विकास उपविधि 2025 लागू कर दिया। ऐसे में नक्शा पास करने वाले सिस्टम को भी अपग्रेड किया जा रहा है। इस कारण लोगों को नक्शे पास होने में दिक्कत हो रही है। इसी समस्या को दूर करने के लिए शासन ने ऑनलाइन नक्शा पास कराने के साथ ही मैनुअल तरीके से करने की छूट दी है। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि आवेदकों की सभी समस्याएं दूर कराई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




