Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGDA Earns 193 82 Crore from Auctioning 11 Plots in Ghaziabad
जीडीए ने 11 भूखंड बेचकर 193 करोड़ कमाए

जीडीए ने 11 भूखंड बेचकर 193 करोड़ कमाए

संक्षेप:

जीडीए ने मधुबन बापूधाम समेत इंदिरापुरम के 11 भूखंड बेचकर 193.82 करोड़ कमाए -जीडीए ने

Jan 08, 2026 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीडीए ने मधुबन बापूधाम समेत इंदिरापुरम विस्तार योजना के 11 भूखंड बेचकर 193.82 करोड़ रुपये कमाए है। इसमें आठ भूखंड मधुबन बापूधाम योजना के हैं, जिसमें चार भूखंड ग्रुप हाउसिंग के शामिल है। साथ ही शास्त्रीनगर का लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम निर्धारित दर से 55 फीसदी अधिक दाम पर दिया है। जीडीए ने साल की पहली नीलामी गुरुवार को हिंदी भवन सभागार में की। इस दौरान मधुबन बापूधाम योजना के भूखंड खरीदने में बोलीदारों ने सबसे अधिक रुचि दिखाई। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के निर्देश पर हुई नीलामी में प्राधिकरण के 11 भूखंड बिके हैं। सभागार में नीलामी के दौरान बोलीदाताओं की भारी भीड़ रही और एक-एक भूखंड पर अलग-अलग लोगों ने बोली लगाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों द्वारा भूखंडों की लोकेशन और विशेषताओं की जानकारी दिए जाने के कारण अधिकांश भूखंड रिजर्व प्राइज से कहीं अधिक कीमत पर बिके। नीलामी में मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना सबसे आगे रही। यहां पाकेट-ए में ग्रुप हाउसिंग के कुल आठ भूखंडों की नीलामी हुई, जिनसे लगभग 173.86 करोड़ रुपये की आय हुई। 2382.30 वर्गमीटर के तीन ग्रुप हाउसिंग भूखंड, जिनका रिजर्व प्राइज 52,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर था। यह तीनों भूखंड 66,500 से लेकर 67,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से कुल 47.86 करोड़ रुपये में बिके है। इसके अलावा 8,875 वर्गमीटर का भूखंड 47.21 करोड़ रुपये और 8,355 वर्गमीटर का भूखंड 44.24 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। योजना के तहत कन्वीनियंट शापिंग, व्यावसायिक और मिक्स लैंड यूज के भूखंड भी रिजर्व प्राइज से अधिक दरों पर बिके। इस योजना में प्राधिकऱण तेजी से विकास कर रहा है। इंदिरापुरम विस्तार योजना के बी-ब्लाक में 260 वर्ग मीटर का व्यावसायिक भूखंड 11.50 करोड़ रुपये और 135 वर्गमीटर का व्यावसायिक भूखंड 23.33 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। वहीं, शास्त्रीनगर योजना में हाकी स्टेडियम की नीलामी में सबसे अधिक बोली लगी, जहां रिजर्व प्राइज 3,99,300 रुपये से बढ़कर बोली 8,99,000 रुपये तक पहुंची। इस मौके पर अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह और ओएसडी कनिका कौशिक आदि उपस्थित रहे। हॉकी स्टेडियम 55 फीसदी अधिक दाम पर दिया शास्त्रीनगर योजना में लाल बहादुर शास्त्रीन हॉकी स्टेडियम है। इसे भी नीलामी में लीज पर देने के लिए शामिल किया गया था। इस हॉकी स्टेडियम का निर्धारित दर 3,99,300 रुपये रखी गई थी, जबकि यह निर्धारित दर से 55 फीसदी अधिक दर पर बोली लगी। बोलीदार ने यह स्टेडियम 8,99,000 रुपये की दर से लिया है। यह कीमत प्रत्येक वर्ष प्राधिकरण को देनी होगी।