Ghaziabad News: अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला
Ghaziabad News: गाजियाबाद में, जीडीए की प्रवर्तन टीम ने 25,000 वर्ग मीटर जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करते हुए ध्वस्तीकरण किया गया। निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन जीडीए ने अपने आदेश का पालन करते हुए अवैध निर्माण को समाप्त किया।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को गालंद क्षेत्र में करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान निर्माण की जा रही सड़कें और प्लाटिंग की बाउंड्री पूरी तरह ध्वस्त कर दी। मौके पर निर्माणकर्ताओं और कालोनाइजरों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। जीडीए जोन पांच की प्रवर्तन टीम मंगलवार को गालंद पहुंचीं। जहां कॉलोनाइजर द्वारा करीब 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में सड़के और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। जीडीए की प्रवर्तन टीम ने ध्वस्तीकरण आदेश पर कार्रवाई की।
प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में बनाई गई सड़कों तथा प्लाटिंग के लिए निर्माणाधईन व निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया। ध्वस्तीकरण शुरू होते ही स्थानीय निर्माणकर्ताओं और कालोनाइजरों की ओर से विरोध किया गया। स्थिति को देखते हुए प्राधिकरण पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। पुलिस बल ने विरोध कर रहे लोगों को नियंत्रित किया, जिसके बाद प्रवर्तन दस्ते ने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई पूरी की।

