Ghaziabad News: गांधी जयंती पर व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों ने गांधी जयंती पर काली पट्टी और मुंह पर पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर निगम पर उनके खिलाफ अन्याय और किराए का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, उनका धरना जारी रहेगा।

Ghaziabad News: गांधी जयंती पर व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया

Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों ने शुक्रवार को गांधी जयंती पर काली पट्टी और मुंह पर पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सत्याग्रह आंदोलन की तर्ज पर मौन उपवास भी रखा। व्यापारियों ने कहा कि मांगे नहीं माने जाने तक व्यापारियों का धरना इसी तरह जारी रहेगा। रमतेराम रोड स्थित रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों ने शुक्रवार को सत्याग्रह आंदोलन की तर्ज पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई व्यापारी काले कपड़े पहनकर धरने में बैठे, जबकि अन्य ने अपने मुंह पर पट्टी और हाथ पर काली पट्टी बांध रखी थी। व्यापारी ने सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक धरना दिया।

व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम ने बी और सी ब्लॉक के करीब 200 दुकानदारों पर किराया लगाया गया है जबकि डी ब्लॉक के व्यापारियों से संपत्ति कर लिया जा रहा है। ये व्यापारियों के साथ अन्याय है। कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि व्यापारी को धरने पर बैठे हुए एक हफ्ते से अधिक समय हो चुका है, लेकिन निगम की तरफ से कोई अधिकारी व्यापारियों से मिलने तक नहीं आया है। व्यापारी नेता प्रमोद शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सभी दुकानदारों पर संपत्ति कर लगाना चाहिए। अरविंद शर्मा ने कहा कि निगम बाजार में दो तरह के नियम लागू कर व्यापारियों को लड़ाना चाहता है। व्यापारियों को समर्थन देने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा भी पहुंचे। मौके पर महेश मित्तल, अजय गर्ग, मनोज जैन, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: गांधी जयंती पर व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया