Ghaziabad News: शिक्षक समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का 28 जुलाई को प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने शंभु दयाल इंटर कॉलेज में बैठक की। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के लिए 28 जुलाई को धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने शिक्षकों के वोट बनवाने और सक्रियता से भाग लेने पर जोर दिया।

Ghaziabad News: शिक्षक समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का 28 जुलाई को प्रदर्शन

Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) गाजियाबाद ने रविवार को शंभु दयाल इंटर कॉलेज में बैठक की। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर विचार कर समाधान के लिए 28 जुलाई को धरना-प्रदर्शन और डीआईओएस के जरिए समाधान करने की रूपरेखा तैयार की। बैठक में मौजूद संगठन के सदस्यों ने समिति के चुनाव, सदस्यता अभियान, विधान परिषद निर्वाचन में छूटे शिक्षक व स्नातक मतदाताओं के वोट बनवाने पर विचार किया गया। सभी प्रधानाचार्य व शिक्षकों को 28 जुलाई को होने वाले धरने प्रदर्शन में सम्मिलित होने तथा सक्रियता दिखाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रांतीय संरक्षक महावीर प्रसाद त्यागी, जिला अध्यक्ष विनोद सिंह यादव, जिला मंत्री महेंद्र सिंह नागर, जिला संयोजक राजीव त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्य अंबर शर्मा, ध्रुवेंद्र आर्य, वीरेंद्र नागर, कपिल अग्रवाल, पंकज त्यागी, अरविंद त्यागी, प्रियंका तिवारी, संजीव कुमार, अरविंद दुबे, सरोज यादव आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।