Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGaziabad Hosts 36th Children s Sports Competition with Outstanding Performances
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने खेल प्रतिभा दिखाई

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने खेल प्रतिभा दिखाई

संक्षेप:

गाजियाबाद में 36वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न खेलों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ओपी यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न दौड़ और खेलों में विजेता छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई शिक्षकों और अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Nov 04, 2025 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। नगर स्तरीय 36वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय करहैड़ा में किया गया। इस दौरान विभिन्न दौड़ और खेल कूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालक वर्ग प्राथमिक स्तर 50 मी. दौड़ में रोहन प्रथम, 100 मी. में अंकित, 200 मी. में शनिदेव और 400 मी. लव कुश प्रथम विजेता बने। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मी. दौड़ में मनीषा, 100 मी. में भूमि, 200 मी. में वैष्णवी और 400 मी. में रूही प्रथम रहे। वहीं, लंबी कूद में युग तथा अंशु विजेता रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मी. दौड़ में करण, 200 और 400 मी. में दिवाकर, 600 मी. में सुमित ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि लंबी कूद में करण, ऊंची कूद में अयान, गोला फेंक में आलोक ने जीत प्राप्त की। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 100 मी. दौड़ में अंजलि, 200 मी. में चांदनी, 400 मी. खदिजा, 600 मी. में करीना का प्रदर्शन शानदार रहा। जबकि लंबी कूद में निशा, ऊंची कूद में माही और गोला फेंक में गुंजन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पहले स्थान पर रहे। इसके अलावा प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय सिकरोड़ एवं बालिका वर्ग कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर करहैड़ा स्कूल की टीम जीती। जूनियर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बिहारीपुर, खो-खो में कंपोजिट विद्यालय करहैड़ा पहले पायदान पर रहे। सभी बच्चो को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार, ब्लाक के व्यायाम शिक्षक एवं खेल अनुदेशकों ने खेलों को संपन्न कराने में सहयोग दिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विजेंद्र चौहान, बीईओ विश्वजीत राठी, शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष अमित गोस्वामी, मंत्री लईक अहमद, राज बहादुर सिसोदिया, काजल छिब्बर उपस्थित रहे।