ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद मेट्रो स्टेशन साइट पर गार्डर गिरने से आठ घायल

मेट्रो स्टेशन साइट पर गार्डर गिरने से आठ घायल

निर्माणाधीन मोहन नगर मेट्रो स्टेशन की साइट पर सोमवार सुबह 10 बजे एक गार्डर जीटी रोड पर चल रहे वाहनों पर गिर गया। हादसे की चपेट में चार वाहन आ गए, जिनमें सवार आठ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को अस्पताल...

निर्माणाधीन मोहन नगर मेट्रो स्टेशन की साइट पर सोमवार सुबह 10 बजे एक गार्डर जीटी रोड पर चल रहे वाहनों पर गिर गया। हादसे की चपेट में चार वाहन आ गए, जिनमें सवार आठ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को अस्पताल...
1/ 2निर्माणाधीन मोहन नगर मेट्रो स्टेशन की साइट पर सोमवार सुबह 10 बजे एक गार्डर जीटी रोड पर चल रहे वाहनों पर गिर गया। हादसे की चपेट में चार वाहन आ गए, जिनमें सवार आठ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को अस्पताल...
निर्माणाधीन मोहन नगर मेट्रो स्टेशन की साइट पर सोमवार सुबह 10 बजे एक गार्डर जीटी रोड पर चल रहे वाहनों पर गिर गया। हादसे की चपेट में चार वाहन आ गए, जिनमें सवार आठ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को अस्पताल...
2/ 2निर्माणाधीन मोहन नगर मेट्रो स्टेशन की साइट पर सोमवार सुबह 10 बजे एक गार्डर जीटी रोड पर चल रहे वाहनों पर गिर गया। हादसे की चपेट में चार वाहन आ गए, जिनमें सवार आठ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को अस्पताल...
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादMon, 23 Apr 2018 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

निर्माणाधीन मोहन नगर मेट्रो स्टेशन की साइट पर सोमवार सुबह 10 बजे एक गार्डर जीटी रोड पर चल रहे वाहनों पर गिर गया। हादसे की चपेट में चार वाहन आ गए, जिनमें सवार आठ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल ऑटो चालक के पिता ने डीएमआरसी की ठेकेदार फर्म रूबी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं डीएमआरसी ने गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

जीटी रोड पर मोहन नगर मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। स्टेशन के एक छोर पर फुटओवर ब्रिज के लिए रविवार रात लोहे के एक बड़े गार्डर को रखा गया था। गार्डर बिना किसी जंजीर या कब्जे के रख दिया गया था। सोमवार को इस गार्डर को जोड़ा जाना था। सुबह 10 बजे अचानक गार्डर रोड पर चल रहे वाहनों की तरफ झुकते हुए नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में एक ऑटो, कार और दो बाइक आ गई। मौके पर घायलों की चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार पांच लोगों में से तीन को मामूली चोट आई, वह बिना प्राथमिक चिकित्सा के अपने घर चले गए। डीएमआरसी ने बाद में इस गार्डर को मौके से हटा दिया।

दो की हालत गंभीर

अस्पताल में घायल मुरादनगर की राधे श्याम कॉलोनी निवासी सीमा (27) की हालत गंभीर बनी हुई है। ऑटो सवार मास्टर कॉलोनी निवासी अतुल गौड़ भी सीमा से साथ गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं। इसके अलावा मकनपुर निवासी गुलजार, ऑटो चालक इंदरजीत और मेरठ निवासी फल विक्रेता राजे घायल हैं। अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है।

इंटरव्यू देने आया था गुलजार

मकनपुर निवासी गुलजार सोमवार को मोहननगर स्थित मीता इंडिया कंपनी में इंटरव्यू देने आया था। जिस जगह हादसा हुआ, कंपनी उसके ठीक सामने ही है।

घायल ऑटो चालक इंद्रजीत के पिता ब्रह्मपाल सिंह की शिकायत पर रूबी कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ लापरवाही कर लोगों की जान जोखिम में डालने का केस साहिबाबाद थाने में दर्ज किया गया है। रूबी कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

राकेश कुमार मिश्रा, सीओ

--

डीएमआरसी ने की कार्रवाई

डीएमआरसी प्रवक्ता के मुताबिक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर जांच के लिए टीम को रवाना किया गया। भविष्य में ऐसे हादसे न हों इसके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। हादसे के बाद डीएमआरसी प्रबंधन ने निम्न फैसले लिए हैं।

1. गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा। इलाज का पूरा खर्च डीएमआरसी उठाएगी।

2. डीएमआरसी के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को निलंबित किया गया।

3. मोहननगर मेट्रो स्टेशन का निर्माण करने वाली ठेकेदार फर्म जीवाईटी-टीपीएल से काम का ठेका लेने वाली फर्म रूबी कंस्ट्रक्शन की सेवाएं समाप्त की गईं। भविष्य में डीएमआरसी के किसी ठेके में भाग नहीं ले सकेगी।

4. ठेकेदार फर्म के प्रोजेक्ट इंचार्ज को हटाया गया।

5. कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें