Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGarbage Workers Protest in Ghaziabad for 21 Demands Threaten Strike
सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांग पूरी कराने के लिए धरना दिया

सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांग पूरी कराने के लिए धरना दिया

संक्षेप: गाजियाबाद में सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और 8 सितंबर तक 21 मांगें पूरी करने की मांग की। अगर उनकी मांगें...

Sat, 30 Aug 2025 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांग पूरी कराने के लिए शनिवार को नगर निगम परिसर में धरना दिया। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देकर आठ सितंबर तक 21 सूत्रीय मांग पूरी कराने के लिए कहा। ऐसा नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। नई क्रांति सफाई कर्मचारी संयुक्त संगठन के बैनर तले कुछ सफाई कर्मचारी सुबह निगम मुख्यालय पहुंचे, जहां वह धरना देकर बैठ गए। उन्होंने मांग उठाई कि सफाई कर्मचारी कल्याण कोष का संचालन जल्दी शुरू किया जाए। ढाई हजार सफाई कर्मचारी की भर्ती की जाए।240 दिन पूरे होने पर सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। मेडिकल क्लेम की सुविधा मांगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

311 ऐप पर सभी अधिकारी और कर्मचारियों की हाजिरी भी लगाई जाए। स्थाई सफाई कर्मचारियों को सफाई नायक बनाया जाए। निगम ने 1153 सफाई कर्मियों को संविदा कर्मी माना है। उन सभी को नियुक्ति पत्र दिए जाए। पिछली डीपीसी को रद्द कर नई डीपीसी कराई जाए। इसके अलावा अन्य मांग भी रही। सफाई कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राहुल चौहान वाल्मीकि, शक्ति सिंह, प्रवीन गहलोत और संजय आदि मौजूद रहे।