
गाड़ी खड़ी करने के विवाद ने घायल किया
गैराज संचालक में घटना को अंजाम किया पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज गाजियाबाद,
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में गैराज संचालक ने कार सवार पर पंच से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने घायल अवस्था में मोरटा चौकी पहुंचकर शिकायत दी। नंदग्राम पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून रेजीडेंसी सोसाइटी में रहने वाले दिनेश कोचर ने बताया कि वह सात जनवरी की शाम घर लौट रहे थे। घर के पास केडब्ल्यू सृष्टि सोसाइटी के सामने लगने वाले बाजार में उन्हें मूंगफली लेनी थी। इसके लिए वह अपनी कार सड़क किनारे इस तरह से खड़ी कर रहे थे कि किसी को असुविधा न हो।
दिनेश कोचर के मुताबिक जिस स्थान पर कार लगाई गई थी, वहां से लगभग 20 फीट दूर एक गैराज था और व्यावहारिक रूप से उनकी पार्किंग से किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए थी। आरोप है कि गैराज संचालक ने आपत्ति जताते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई दिक्कत हो तो वह कार की चाबी रख सकता है और जरूरत पड़ने पर गाड़ी हटा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह पांच मिनट से कम समय में लौट आएंगे। आरोप है कि जैसे ही वह सामान लेकर कार का गेट खोलने लगे तो आरोपी ने दौड़कर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी के पंच से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




