नंबर देने से मना करने पर युवती के परिजनों पर हमला

Jan 15, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में युवती से मोबाइल नंबर मांगने पर मनचलों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में युवती के पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके सिर में 14 टांके लगे हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नंबर देने से मना करने पर युवती के परिजनों पर हमला

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में युवती से मोबाइल नंबर मांगने का विरोध करने पर मनचलों ने परिजनों पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में युवती के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में 14 टांके आए हैं, जबकि एक बेटी के सिर में तीन टांके लगाने पड़े। पुलिस ने चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक का कहना है कि उनकी बेटी दुकान से सामान लेने गई थी। वहां मौजूद एक युवक ने इशारों में उससे मोबाइल नंबर मांगा। बेटी ने साफ इनकार किया तो युवक ने गाली-गलौच और अभद्रता शुरू कर दी।

आरोप है कि पास खड़ी एक महिला भी युवक के समर्थन में आ गई। हालात बिगड़ते देख बेटी ने फोन कर उन्हें सूचना दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि ड्यूटी से लौटकर वह मौके पर पहुंचे और बेटी से अभद्रता का विरोध किया। इसी बात पर आरोपी आगबबूला हो गए। आरोप है कि रूद्र, ईशू, कुमरपाल, कुमरपाल की पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर उन पर तथा उनकी दोनों बेटियों पर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर और चेहरे को निशाना बनाते हुए बेरहमी से पीटा, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;