
केस वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट परिसर में पीटा
गाजियाबाद में कोर्ट परिसर में एक दुष्कर्म पीड़िता के साथ उसके आरोपी द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोपी पर केस वापस लेने का दबाव डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
आरोपी ने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया एडिशनल सीपी से शिकायत के बाद केस दर्ज गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में कोर्ट परिसर में दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लोनी निवासी पीड़िता का आरोप है कि उसके द्वारा दर्ज कराए केस को आरोपी पक्ष वापस लेने का दबाव डाल रहा था। विरोध पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का कहना है कि उन्होंने पिछले माह लोनी थाने में विनोद कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
दस नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वह कोर्ट में केस की प्रगति जानने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान विनोद कश्यप अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर में आया और उन पर मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर विनोद कश्यप और उसके साथियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी, लेकिन किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में जब वह और उनका भाई इस मामले में विरोध दर्ज कराने आरोपी पक्ष के पास पहुंचे, तो वहां भी उन्हें दोबारा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने की धमकी तक दी। थक-हारकर उन्हें एडिशनल सीपी से गुहार लगानी पड़ी, तब जाकर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




