Ghaziabad News: कप्तान अमित चौधरी के प्रदर्शन से गेम चेंजर्स 11 विजेता बनी
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: गाजियाबाद में रेड एप्पल मैदान पर टी20 कप का लीग मैच गेम चेंजर्स 11 और मैन इन ब्लू के बीच हुआ। गेम चेंजर्स 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। मैन इन ब्लू की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 80 रन पर आउट हो गई। अमित चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। रेड एप्पल मैदान पर चल रहे टी20 कप का लीग मैच शनिवार को गेम चेंजर्स 11 और मैन इन ब्लू के बीच खेला गया। मैच में गेम चेंजर्स 11 68 रन से विजेता बनी। गेम चैंजर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। हैप्पी ने 39 रन और कप्तान अमित चौधरी ने नाबाद 28 रन की पारी खेली। मैन इन ब्लू के गेंदबाज रोहित प्रजापति ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैन इन ब्लू की टीम 12.1 ओवर में 80 रन पर ही ढेर हो गई।
आशीष देव 15 रन व अंश 11 रन का योगदान दिया। गेम चैजर्स इलेवन के कप्तान अमित चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते तीन विकेट लिए। पीयूष तेवतिया व अर्चित त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से अमित चौधरी को सम्मानित किया गया।

