Ghaziabad News: अंडर-11 बालिका वर्ग में शांभवी विजेता बनी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर-11 आयुवर्ग के मुकाबले हुए। बालक वर्ग में समर्थ शर्मा पहले, रुद्र प्रताप दूसरे और अनिव आर्य-अंश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शांभवी, दृष्टि और अधीशा ने पुरस्कार जीते। युगल और मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले भी आयोजित हुए, जिसमें अद्विता और अगस्तया की जोड़ी विजेता बनी।

Ghaziabad News: अंडर-11 बालिका वर्ग में शांभवी विजेता बनी

Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में चल रही जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार को अंडर-11 आयुवर्ग में बालक और बालिकाओं के मुकाबले हुए। इसमें शांभवी ने पहला, दृष्टि ने दूसरा और अमायरा और अधीशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका युगल वर्ग में अधीशा और अद्विता पहले, अमायरा और कियारा दूसरे स्थान पर रहीं। दृष्टि-शांभवी और वान्या सिंह-प्रांशी को जोड़ी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ अंडर-11 आयुवर्ग में बालकों के भी मुकाबले आयोजित हुए। एकल बालक वर्ग में समर्थ शर्मा पहले, रुद्र प्रताप दूसरे, अनिव आर्य और अंश तीसरे स्थान पर रहे। युगल वर्ग में कियान और अगस्तया शर्मा की जोड़ी पहले स्थान पर रही, वहीं नाहिद अहमद और शौर्य दूसरे स्थान पर रहे।

अक्षित-कृष्णा चौरसिया और अंश-हर्षित की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मिक्स्ड डबल्स वर्ग में अगस्तया और अमायरा की जोड़ी ने पहला स्थान पाया। अंश-दृष्टि दूसरे, मनु-कौटिल्या और पृथ्वी-शांभवी तीसरे स्थान पर रहे। गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: अंडर-11 बालिका वर्ग में शांभवी विजेता बनी