डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर ठगी
लोनी के इंदिरा एनक्लेव कॉलोनी में बृजेश कुमार को कोल्ड ड्रिंक का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर ठगों ने 97 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने गूगल पर नंबर देखकर संपर्क किया था। ठगों ने रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे मांगे और बाद में और पैसे मांगने लगे। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंदिरा एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति को कोल्ड ड्रिंक का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर ठगों ने करीब 97 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंदिरा एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाले बृजेश कुमार ने आठ फरवरी को कोल्ड ड्रिंक की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए गूगल पर एक नंबर देखकर फोन किया। फोन उठाने वाले ने स्वयं को कंपनी का मैनेजर वरुण कुमार बताते हुए सहायक कर्मचारी अवनीत अग्निहोत्री उर्फ आर्यन द्वारा संपर्क किए जाने की बात कही। कुछ समय बाद सहायक कर्मचारी ने फोन कर उन्हें फार्म भेजकर भरने और पीडीएफ भेजने की बात कही।
फार्म भेजे जाने के बाद उन्हें ईमेल आईडी पर जानकारी देने की बात कहीं। 10 फरवरी को उन्हें लोनी बॉर्डर क्षेत्र का डिस्ट्रीब्यूटर बनाए जाने की जानकारी दी गई और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 97 हजार 299 रुपये की मांग की गई। रुपये भेजे जाने के बाद 12 फरवरी को दस लाख रुपये दो बार में मांगे गए। उन्होंने गोदाम पर पहुंच कर रुपये देने की बात कही। इसके बाद उनका फोन उठाना बंद कर दिया गया। अपने साथ हुई ठगी का पता चलने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


