जमीन बेचने का सौदा कर 6.70 लाख रुपये हड़पे
गाजियाबाद में एक महिला ने जमीन बेचने के नाम पर राहुल कुमार से 6.70 लाख रुपये हड़प लिए। अनिता ने पहले 2 लाख रुपये लिए और फिर 14 दिसंबर को 4 लाख रुपये और 70 हजार रुपये लिए। जांच में पता चला कि यह जमीन पहले ही दो बार बेची जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद,नतिन कौशिक। मसूरी क्षेत्र में बिकी हुई जमीन का सौदा कर 6.70 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी महिला समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मसूरी की समयपुर कटियार के रहने वाले राहुल कुमार ने बताया है कि 30 नवंबर 2023 को मसूरी के मोहिद्दीनपुर ढबारसी निवासी अनिता ने अपनी कृषि भूमि बेचने की बात कही। उन्हें वह जमीन पसंद आ गई। फिर उसका सौदा 8.75 लाख रुपये प्रति बीघा तय हुआ। आरोपी अनिता ने जमीन का सौदा तय करते वक्त दो लाख रुपये नकद ले लिए। साथ ही दोनों के बीच लिखित समझौता हुआ, जिसमें दो लाख रुपये लेने की रसीद दी गई।
आरोप है कि कुछ समय बात जरूरत बताते हुए आरोपी ने 14 दिसंबर 2023 को चार लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद 70 हजार रुपये नकद और लिए। आरोप है कि जब उन्होंने तहसील में जाकर जमीन की जांच पड़ताल की तो जमीन की रजिस्ट्री दस अक्बूतर 2013 को डासना निवासी सिंहराज के नाम मिली। जांच करने पर पता चला कि अनिता इस जमीन को 19 जुलाई 2017 में बैनामा कर सुशील कुमार को भी बेच चुकी है। अब वह इस जमीन का तीसरी बार सौदा कर रही है। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


