Ghaziabad News: निवेश कराने के नाम पर युवक से ठगे 64 हजार रुपये
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: मोदीनगर में अमन कौशिक नामक युवक से निवेश के नाम पर 64 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि निवेश से लाभ होगा। युवक ने राहत दी और पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपी का नंबर बंद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवेश कराने के नाम पर बह्रमपुरी कॉलोनी निवासी युवक से 64 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर की बह्रमपुरी कॉलोनी निवासी अमन कौशिक ने बताया कि मेरे पास एक व्यकित का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि इस कंपनी में निवेश करने पर आपकों को काफी फायदा होगा। आरोप है कि आरोपी ने निवेश कराने के नाम पर 64692 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। अब उक्त व्यक्ति का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

