भूखंड दिलाने के नाम पर 13.02 लाख रुपये हड़पे
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर क्षेत्र के सजवान नगर में एक महिला से भूखंड दिलाने के

गाजियाबाद, नतिन कौशिक। विजयनगर क्षेत्र के सजवान नगर में एक महिला से भूखंड दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीलरों ने भूखंड मालिक से उनके हक में बैनामा भी करा दिया, लेकिन आज तक उन्हें कब्जा नहीं मिला। इस मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। सजवान नगर की रहने वाली सुमन ने बताया कि 11 जुलाई 2025 को उन्होंने सजवान नगर में 40 वर्ग गज का एक भूखंड महबूब अली से 13.02 लाख रुपये में खरीदा था। वह महबूब अली को नहीं जानती हैं। उनका सौदा हाफिज खालिद, हाफिज जाहिद, इरफान और मौहर सिंह से हुआ था।
आरोप है कि सौदा होने के बाद दो बार में छह लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए और सात जुलाई 2025 को 7.02 लाख रुपये नकद हाफिज खालिद और हाफिज जाहिद, इरफान व मौहर सिंह को दिए थे। चेक की राशि इरफान ने अपनी पत्नी रजिया सुल्ताना के खाते में डलवाए थे। इन लोगों ने महबूब अली से उनके हक में बैनामा भी करा दिया, लेकिन अब तक उन्हें भूखंड नहीं मिला है। अब रकम वापस मांगने पर आरोपी उन्हें डरा धमका रहे हैं। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


