Ghaziabad News: किराये का मकान महिला को बेचा
Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, साहिबाबाद में एक व्यक्ति ने मकान किराए पर लेकर बेचे जाने की शिकायत की है। पीड़ित शिवांशु सिंह ने 50.45 लाख रुपये में मकान खरीदा और किराए पर रहने वाले इंद्रजीत गिल से समस्या का सामना किया। गिल ने किराया देना बंद कर दिया और घर पर ताला लगाकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में मकान किराए पर लेकर बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाजपत नगर निवासी शिवांशु सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अर्थला संजय कालोनी निवासी इंद्रजीत गिल से एक 50.45 लाख रुपये में मकान खरीदा था। मकान खरीदते समय उन्होंने सात लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। शेष राशि के लिए उन्होंने ऋण लिया था। 22 अक्टूबर 2025 को इंद्रजीत गिल ने उनसे 16 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर ले लिया।
आरोप है कि कुछ माह तक उसने किराया दिया बाद में किराया देना बंद कर दिया। 27 मार्च 2026 को वह मकान पर ताला लगाकर चला गया। 28 मार्च को उन्हें जानकारी हुई कि मकान पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। वह मकान पर पहुंचे तो पता चला कि मकान इंद्रजीत गिल ने उसे बेचा है। उन्होंने पता लगाया तो जानकारी हुई कि इंद्रजीत गिल ने मकान पर कई बैंक से लोन भी ले रखे हैं। उन्होंने उन्होंने 28 मार्च को पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।


