Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsFraud Case Man Duped of 1 Lakh in Land Deal in Ghaziabad
जमीन दिलाने के नाम पर रकम ठगी, केस दर्ज

जमीन दिलाने के नाम पर रकम ठगी, केस दर्ज

संक्षेप:

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति से जमीन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हरबीर नामक व्यक्ति ने झूठे प्रलोभन देकर रुपये लिए और बाद में और पैसे मांगने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Dec 05, 2025 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये हड़पने तथा बाद में दबंगई दिखाते हुए और रकम की मांग करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। शास्त्रीनगर एफ-ब्लॉक में रहने वाले जगबीर सिंह राठी का कहना है कि मुजफ्फरनगर के लुहसाना गांव का रहने वाला हरबीर लंबे समय से उन्हें झूठे प्रलोभन देकर ठगता रहा। हरबीर ने 25 बीघा कृषि भूमि का सौदा कराने के नाम पर 17 नवंबर 2024 को उनसे एक लाख रुपये लिए थे, जिसमें 21 हजार रुपये नकद और 79 हजार रुपये ऑनलाइन लिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित का कहना है कि जमीन को लेकर हरबीर कई महीनों तक उन्हें गुमराह करता रहा। उसने जमीन के सौदे के लिए 16 लाख रुपये निशांत जैन नामक व्यक्ति को देना और सौदा न होने पर पांच लाख रुपये मार लिए जाना बनााया। बाद में जब उन्होंने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि हरबीर की पूरी कहानी झूठी थी। सौदे के नाम पर केवल 21 हजार रुपये बिट्टू नाम के एक युवक को दिए गए थे, जो सौदा रद्द होते ही वापस भी कर दिए गए। शेष 79 हजार रुपये हरबीर खुद रखे रहा। आरोप है कि इसके बाद वह पीड़ित से लगातार 10 लाख रुपये और मांगने लगा। जगबीर सिंह राठी के मुताबिक सच सामने आने लगा तो हरबीर बातचीत से कतराने लगा और रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने हरबीर पर फर्जी ईंट सप्लाई का झांसा देकर साढ़े 64 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप भी लगाया है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर पांच दिसंबर को आरोपी हरबीर के खिलाफ कविनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।