Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsFraud Case Accused Threatens Victim with Fake Lawsuits Over 20 Lakh Rupees
कार बेचने का झांसा देकर 20 लाख हड़पे

कार बेचने का झांसा देकर 20 लाख हड़पे

संक्षेप:

आरोपी फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहा अदालत के आदेश पर मुकदमार्ग्ज ट्रांस

Dec 02, 2025 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

आरोपी फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहा अदालत के आदेश पर मुकदमार्ग्ज ट्रांस हिंडन, संवाददाता। लिंक रोड थाना क्षेत्र में कार बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी पीड़ित को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर और 20 लाख रुपये की मांग कर रहे। मामले में अदालत के आदेश पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साहिबाबाद गांव में मेन मार्केट रेलवे रोड पर रहने वाले श्यामदत्त शर्मा के अनुसार वर्ष 2024 में धनपाल सिंह से उनकी पहचान हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धनपाल सिंह ने खुद को लोनी में संचालित एक स्कूल का चेयरमैन बताया था और पत्नी शिवानी से भी मुलाकात करवाई थी। दोनों उनके साथ मेल मिलाप बढ़ाया और कुछ समय बाद अपनी कार बेचने की इच्छा जताई। कार का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ और उन्होंने नकद और आरटीजीएस के जरिए भुगतान कर 21 अक्तूबर 2024 को कार ले ली, लेकिन उसे स्थानांतरित करने को लेकर धनपाल टाल मटोल करते रहे। इसी दौरान मई 2025 में धनपाल सिंह गैंगस्टर और धोखाधड़ी के मामले में जेल चला गया। उन्होंने धनपाल की पत्नी से कार को उनके नाम पर करने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर उन्होंने कार शिवानी को दे दी। जब धनपाल सिंह जमानत पर बाहर आया तो उन्होंने बात की। आरोप है कि धनपाल ने उन्हें रुपये देने से इनकार करते हुए और 20 लाख रुपये देने को कहा और नहीं देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद अगस्त में आरती कक्कड़ नाम की महिला उनके घर पहुंची और परिवार वालों को धमकी दी। आरती ने कहा कि धनपाल ने जो रुपये मांगे हैं वह दे दे, नहीं तो झूठे केस में जेल भिजवा दिया जाएगा। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद श्यामदत्त ने अदालत से गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर लिंक रोड थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कार्यवाहक एसीपी साहिबाबाद अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।