पेटीएम अपटेड करने की बात कहकर खाते से एक लाख रुपये निकाले

Mar 03, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

मोदीनगर में एक युवक ने पेटीएम अपडेट करने के बहाने से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित अमन शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। युवक ने दावा किया कि वह पेटीएम कंपनी से है और नए फीचर्स के बारे में जानकारी देने आया था। युवक ने अमन का मोबाइल लेकर पैसे ट्रांसफर कर दिए।

पेटीएम अपटेड करने की बात कहकर खाते से एक लाख रुपये निकाले

मोदीनगर,संवाददाता। पेटीएम अपटेड करने की बात कहकर खाते से एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। गांव सीकरी कलां निवासी अमन शर्मा दिल्ली मेरठ मार्ग पर बाइक स्पेयर करने की दुकान करते है। उन्होने बताया कि मेरे पास एक युवक आया और उसने कहा कि वह पेटीएम कंपनी से है और अब नए फीचर आए है। जिनसे आपकों को पैसे लेने देने में काफी फायदा होगा। इसके बाद अमन शर्मा ने अपना मोबाइल युवक को दे दिया। युवक ने पेटीएम का प्रयोग करके खाते से एक लाख रुपये की नगदी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दी।

युवक के जाने के बाद जब अमन ने अपना खाता चेक किया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।