नमूने पास कराने के नाम पर रकम मांगने का आरोप

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के रूप में एक गिरोह ने पैकेट बंद पेयजल बनाने वाली कंपनी से धन की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

नमूने पास कराने के नाम पर रकम मांगने का आरोप

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का अधिकारी बनकर सैंपल पास कराने के नाम पर पैकेट बंद पेयजल बनाने वाली कंपनी से अवैध धन मांगने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरी के मुताबिक एक गिरोह खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग का कर्मचारी बताकर सैंपल पास कराने के बदले कारोबारियों से रुपये वसूलने का प्रयास कर रहा है। शिकायत पर मसूरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उद्योग विहार स्थित मैसर्स प्रतिभा प्यारे ड्रिंक्स एलएलपी के अधिकृत हस्ताक्षरी मुकेश अग्रवाल ने मसूरी थाने में शिकायत देकर बताया कि नौ जनवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवांश चतुर्वेदी ने उनकी फैक्टरी से जांच के लिए पैकेट बंद पानी के नमूने लिए थे। इसके बाद 13 मार्च को कंपनी के मालिक ईशान कुमार के व्हॉट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से संदेश भेजा गया। उसमें पानी के सैंपल फेल होने का हवाला देते हुए तत्काल संपर्क करने को कहा गया। मुकेश अग्रवाल के मुताबिक जब संबंधित नंबर पर फोन किया गया तो बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार बताया। उसने दावा किया कि वह खाद्य सुरक्षा विभाग में कार्यरत है और कंपनी के पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। उसने कहा कि वह सैंपल को पास करा सकता है, लेकिन इसके बदले कुछ रुपये देने होंगे.

जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया

मुकेश अग्रवाल का आरोप है कि बाद में जानकारी करने पर पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का कर्मचारी नहीं है। वह और उसके साथी फर्जी अधिकारी बनकर खाद्य पदार्थों के कारोबारियों को सैंपल फेल होने का डर दिखाकर पैसे ऐंठने का काम करते हैं। इसके बाद उन्होंने मसूरी थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी मसूरी सुनील कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीन अगस्त को देवांश चतुर्वेदी और विजय कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है.

FAQ

इस मामले में शिकायत किसने की?
इस मामले में शिकायत मोकेश अग्रवाल ने की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।