Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsFog Causes Delays in EMU and MEMU Trains Daily Commuters Face Inconvenience
एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ईएमयू-मेमू देरी से स्टेशन पहुंची

एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ईएमयू-मेमू देरी से स्टेशन पहुंची

संक्षेप:

मंगलवार सुबह गाजियाबाद स्टेशन पर कोहरे के कारण ईएमयू और मेमू ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को मजबूरी में अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ी।

Feb 03, 2026 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

- पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, मेमू भी देरी से पहुंची, दैनिक यात्रियों को हुई अधिक परेशानी गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। मंगलवार सुबह कोहरे के कारण गाजियाबाद स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ईएमयू-मेमू भी देरी से पहुंची। इसका सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों पर पड़ा, जिन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई यात्री मजबूरी में दूसरे साधनों से रवाना हुए। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन के साथ-साथ ईएमयू और मेमू भी निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंचीं। कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, बुलंदशहर तिलक ब्रिज मेमू करीब 50 मिनट, अलीगढ़ दिल्ली मेमू आधे घंटे, पलवल गाजियाबाद ईएमयू आधे घंटे लेट आई। इसके अलावा कई अन्य ट्रेन भी देरी से स्टेशन पहुंची। इसका सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों पर पड़ा, जिन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के लेट होने से सुबह और दोपहर के समय स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। यात्रियों का कहना था कि ईएमयू और मेमू ट्रेन की देरी से उनका पूरा दिन प्रभावित हो जाता है।