ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद टीएचए में लगातार बारिश से पांच मुख्य सड़कें टूटी

टीएचए में लगातार बारिश से पांच मुख्य सड़कें टूटी

टीएचए में लगातार बारिश से करीब छह मुख्य सड़कें टूट गई हैं। ऐसे में टूटी सड़कों से गुजरने में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश से टूटी सड़कों पर जलभराव हो गया। इसमें ई-रिक्शा पलट जाते...

टीएचए में लगातार बारिश से पांच मुख्य सड़कें टूटी
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 23 Sep 2017 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

टीएचए में लगातार बारिश से करीब छह मुख्य सड़कें टूट गई हैं। ऐसे में टूटी सड़कों से गुजरने में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश से टूटी सड़कों पर जलभराव हो गया। इसमें ई-रिक्शा पलट जाते हैं। बारिश होने से मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। इस वजह से सड़कें टूटने लगी हैं। यहां पर सड़कों में एक से दो फीट तक गढ्ढे हो गए हैं। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को गुजरने में मुश्किल हो रही हैं। राजेन्द्र नगर ईएसआई चिकित्सालय और राजेन्द्र नगर औद्योगिक क्षेत्र का बुरा हाल हैं। ईएसआई चिकित्सालय की सड़क सीधे जीटी रोड तक जाती है। इसलिए इस मार्ग पर जनकपुरी, राजेन्द्र नगर, वृंदावन गार्डन, शालीमार गार्डन आदि से आवागमन काफी है। यहां से देर रात तक ई-रिक्शा संचालक गुजरते हैं। इसके विपरीत टूटी सड़क पर ई-रिक्शा भी पलट जाते हैं। राजेन्द्र नगर निवासी अजय कुमार केन ने बताया कि लोगों ने सड़क निर्माण के लिए नगर निगम में शिकायत की गई है। वर्जन नगर निगम ने टूटी सड़कों के निर्माण के लिए सर्वे करा लिया है। बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होगा।- संजय गंगवार, अवर अभियंता, नगर निगम औद्योगिक क्षेत्र की सड़क का बुरा हाल राजेन्द्र नगर औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क बदहाल है। यहां 500 से ज्यादा फैक्टरियां चल रही हैं। वहीं फैक्टरी में कच्चा मॉल के लिए बड़े वाहन आते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी होती है। यह सड़क सीधे जीटी रोड तक जाती है। इस वजह से वाहनों का दबाव भी अधिक है। वहीं इंदिरा गार्डन, बाबू जगजीवन राम, मोहिनी गार्डन और राजेन्द्र नगर औद्योगिक क्षेत्र के लोग गुजरते हैं। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र का मुख्य सड़क पर एक से दो फीट गड्ढें हो गए हैं। इस वजह से वाहन चालकों का आवागमन बाधित होता है। ये सड़कें हैं टूटी - राजेन्द्र नगर ईएसआई चिकित्सालय की सड़क - राजेन्द्र नगर औद्योगिक क्षेत्र का मार्ग - साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की सड़क - वसुंधरा में गौतमबुद्ध चौक से अटल चौक तक - मोहन नगर चौराहे का मुख्य मार्ग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें