महामाया स्टेडियम में बॉक्सिंग व जूडो प्रतियोगिता का समापन हुआ
फिट इंडिया महिला सप्ताह के तहत 7 और 8 मार्च को महामाया स्टेडियम में जूनियर बालिका वर्ग की बॉक्सिंग और जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में फलक और नंदिनी ने क्रमशः 40-44 किलोग्राम और 44-50 किलोग्राम वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। जूडो में कनिका और जिज्ञासा कौर विजेता बनीं।

- फिट इंडिया महिला सप्ताह के तहत महामाया स्टेडियम में सात एवं आठ मार्च को जूनियर बालिका वर्ग की बॉक्सिंग व जूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय बॉक्सिंग व जूडो की प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान दोनों खेलों में जूनियर वर्ग की बालिकाओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया।फिट इंडिया महिला सप्ताह के तहत बॉक्सिंग एवं जूडो की जूनियर बालिकाओं की दो दिवसीय प्रतियोगिता सात एवं आठ मार्च को महामाया स्टेडियम में आयोजित की गई। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन बॉक्सिंग और जूडो के निर्णायक मुकाबले खेले गए।
बॉक्सिंग में 40 से 44 किलोग्राम वर्ग में फलक ने पहला स्थान प्राप्त किया। 44 से 50 किलोग्राम वर्ग में नंदिनी विजेता बनी। वही जूडो में 40 किलोग्राम वर्ग में कनिका और 44 किलोग्राम वर्ग में जिज्ञासा कौर ने पहला स्थान हासिल किया। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि दोनों खेलों में शहर की कई युवा बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के समापन पर सभी वर्ग में विजेता बनी बालिकाओं को वार्ड नंबर 71 के पार्षद उमेश कुमार ने सम्मानित किया । उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिलता है। जिला खेल विभाग आगे भी इस तरीके की प्रतियोगिता आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर जिला उप खेल क्रीड़ाधिकारी मधु अवस्थी, कोच राजन आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


