शहीद दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि दी

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर वैशाली फायर स्टेशन में अग्निशमन

शहीद दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि दी

ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर वैशाली फायर स्टेशन में अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी स्मृति में हर वर्ष 14 अप्रैल को स्मृति दिवस मनाया जाता है और इसी दिन से अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत होती है। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि जनजागरूकता के तहत फायर स्टेशन वैशाली से अग्निशमन वाहनों की रैली निकाली गई। रैली को एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

फायर स्टेशन परिसर में आधुनिक अग्निशमन और रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्कूलों के छात्र-छात्राओं और विभिन्न संस्थानों के लोगों ने भाग लिया। सुरक्षा सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को आग से बचाव और सुरक्षित निकासी के उपायों की जानकारी दी जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।