सादिक नगर की तीन झुग्गियों में आग लगी, कोई जनहानि नहीं
गाजियाबाद के सादिक नगर में मंगलवार शाम को तीन झुग्गियों में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने 15-20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन झुग्गियों में रखा कबाड़ जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चला है।

गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम क्षेत्र के सादिक नगर में मंगलवार शाम तीन झुग्गियों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 15 से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, सादिक नगर के खाली मैदान में 40 से अधिक झुग्गियां हैं। इनमें कई परिवार रहते हैं। मंगलवार शाम एक झुग्गी में आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने अन्य झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साढ़े पांच बजे सूचना फायर स्टेशन कोतवाली घंटाघर को दी।
सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों से दमकलकर्मियों ने हौज पाइप के जरिए लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका। गनीमत रही कि समय रहते आग पर 15 से 20 मिनट में ही काबू पा लिया गया, वरना आसपास बनी झुग्गियों तक भी आग फैल सकती थी। सीएफओ राहुल पाल का कहना है कि यहां कुर्बान अली नाम के व्यक्ति की तीन झुग्गियां हैं, जिनमें आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। इन झुग्गियों में कबाड़ भरा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


